सौहार्द का रहस्य
राजा शातवाहन के राजपन्त्री के परिवार में एक सौ से भी अधिक व्यक्ति थे। वे सभी बड़े प्रेम से रहते थे। कभी भी कलह विसंवाद का अवसर ही नहीं आता था। राजा ने मन्त्री के संयुक्त परिवार के सौहार्द का रहस्य जानना चाहा। मंत्री ने कागज पर कुछ अक्षर लिखे और उसे राजा के सामने बढ़ा दिया। उसमें लिखा था – सहनशीलता, सहनशीलता। राजा अश्चर्य चकित हो देखता रह गया।